बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 25 मई 2026 को एक भव्य “हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रेस क्लब स्थित राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.. शिविर में आने वाले लोगों की बॉडी वेट, विसरल फैट, शारीरिक आयु, मसल्स मास, लाइफस्टाइल मैनेजमेंट समेत स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जांच की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को उनकी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान और स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा..

इस स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से डेंटिस्ट डॉ. राजकुमार गुप्ता, सीनियर हेल्थ वेलनेस फिटनेस कोच के.आर. प्रधान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप तिवारी, फिटनेस कोच अमिता मैडम और एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट मनीष कोन्हेर अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील की है.. शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक लोग 7415172880 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं..