कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन.. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला..

एप्सटीन फाइल्स में हुए कथित खुलासों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया..

 

बिलासपुर- एप्सटीन फाइल्स में हुए कथित खुलासों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.. राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, छत्तीसगढ़ प्रभारी गुंजन कुमारी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशन में जिला महिला कांग्रेस द्वारा बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुतला दहन किया गया.. जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश एवं शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री पूरी के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काली स्याही फेंककर अपना विरोध जताया और मामले में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई..

महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एप्सटीन फाइल्स में हुए खुलासों को लेकर देश की जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सार्वजनिक किए जाएं, ताकि लोकतंत्र में पारदर्शिता बनी रहे..

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव किरण तिवारी, रजनी आगर, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, अंजू सोनी, प्रतिमा सहारे, वहीदा खान, फरीदा बेगम, अंजनी बहोंते, सुदेश नंदनी ठाकुर, अन्नपूर्णा ध्रुव, शारदा नगरकर, चित्ररेखा साहू, शकुंतला साहू, सुमन मरकाम, यशोदा पाटिल, पिंकी देवांगन, जानकी देवांगन, सरिता राजपूत, नंदनी ध्रुव, मरजीना बेगम, सावित्री यादव, मालती मानिकपुरी, रश्मि अहिरवार, उर्मिला मानिकपुरी, रामबाई मानिकपुरी, एवं रानी देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.. महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!