बिलासपुर– National Students’ Union of India (एनएसयूआई) ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में एनएसयूआई ने आगामी 3 जून को केंद्रीय मंत्री Tokhan Sahu के निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह आंदोलन एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष Neeraj Pandey और बिलासपुर जिलाध्यक्ष Ranjit Singh के नेतृत्व में किया जाएगा..
घेराव कार्यक्रम को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आंदोलन की रूपरेखा और प्रमुख मांगों की जानकारी साझा की गई, प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है.. छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा..
एनएसयूआई नेताओं ने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि देशभर के छात्रों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था पर कायम रह सके..
एनएसयूआई की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
• NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
• NTA को भंग कर नई पारदर्शी परीक्षा एजेंसी बनाई जाए।
• केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
• मामले की JPC से जांच कराई जाए।
• पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो।
• राष्ट्रीय परीक्षा सुरक्षा कानून बनाया जाए।
• छात्रों को न्याय और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए..
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि 3 जून को होने वाले घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे, इसे लेकर संगठन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं..
