स्वतंत्र अवाज विशेष

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के तत्वधान में मोहंती उच्चतर माध्यमिक शाला में बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

बिलासपुर– मोहंती उच्चतर माध्यमिक शाला में आज पायल नया सवेरा फाऊंडेशन के तत्वाधान में बिलासपुर  पुलिस  द्वारा चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस कार्यक्रम में  ए.एसपी अर्चना झा मैडम ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये शाला में शिकायत पेटी रखने का सुझाव दिया ताकि छात्रायें किसी भी प्रकार की समस्या को पहुंचा सकें..  एएस. पी. गरिमा द्विवेदी द्वारा बाल अपराध की श्रेणी से छात्राओं को अवगत करवाया गया, इस अवसर पर सीएसपी पूजा कुमार ने छात्राओं को सोशल मीडिया के द्वारा होने वाले अपराध व उनसे व्बचाव  के लिये छात्राओं को लाइव लोकेशन एप डाउनलोड करने का सुझाव दिया गया..
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के स्वागत के पश्चात पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन  की अध्यक्षा श्रीमती पायल लाठ सलूजा व सचिव चंचल सलूजा के द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर मार्शल आर्ट ट्रेनर स्तुका रेणु यादव मैडम द्वारा आत्मरक्षा के गुर को प्रायोगिक रूप से प्रस्तुत किया गया.. अंत में आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्या  अंजना लाल द्वारा किया गया.. इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक व कर्मचारीगण मौजुद रहें..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!