बिलासपुर

खनिज विभाग बिलासपुर की लगातार कार्रवाई जारी.. खनिजो के अवैध उत्खनन व परिवहन पर 01 जेसीबी, 04 हाइवा, 2 ट्रेक्टर ट्राली सहित 07 वाहन जप्त..

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए लगातार खनिज विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है..

बिलासपुर– जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए लगातार खनिज विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.. बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है..  दिनांक 17/03/2026, को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़िपार, रहँगी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कोनचरा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया..

इसी तरह जिले के सिल्पहरी क्षेत्र से खनिज साधारण पत्थर का अवैध उतखनन करते पाये गए 01 जे सी बी वाहन तथा 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये गए 03 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया.. इस प्रकार जप्त कुल 07 वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी व चकरभाठा मे अभिरक्षा मे रखा गया है, खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!