स्वतंत्र अवाज विशेष
78वें स्वतन्त्रता दिवस में जश्न में डूबा बिलासपुर.. बिलासपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी ने थाने में किया ध्वजारोहण..
बिलासपुर– देश के सबसे बड़े त्यौहार स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है.. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जगह-जगह ध्वजारोहण का भारत के वीर जवानों को याद किया जा रहा है इसी तारतम्य में बिलासपुर पुलिस के अलग-अलग थानों के प्रभारी द्वारा स्थान में ध्वजारोहण किया गया है.. बिलासपुर पुलिस की नाक कहे जाने वाले सिविल लाइन थाना में थाना प्रदीप आर्य द्वारा तिरंगे को सलामी देकर ध्वजारोहण किया गया इसके बाद थाना स्टाफ के साथ थाना प्रभारी प्रदीप ने कर्तव्यों को लेकर उद्बोधन दिया और देश और कानून के प्रति ईमानदार रहकर कार्य करने की बात कहीं..



