शहर के बीच अवैध कबाड़ का गोरख धंधा.. गेट बंद कर ट्रक में भरा रहा लोहा.. कबाड़ी खुले आम कर रहा हजारों क्विंटल लोहे के कबाड़ का वारा न्यारा..
शहर के पॉश इलाके में कबाड़ी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है.. गोदाम में गेट लगाकर ट्रक में माल भर दूसरे शहर भेजने की तैयारी की जा रही है..

बिलासपुर– शहर के पॉश इलाके में कबाड़ी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है.. गोदाम में गेट लगाकर ट्रक में माल भर दूसरे शहर भेजने की तैयारी की जा रही है.. जानकारी के मुताबिक तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोटरी चौक के पास गोदाम बनाकर अवैध कबाड़ की अफरा तफरी की जा रही है.. गोदाम के अंदर बड़ी तादाद में कर्मचारियों द्वारा लोहे की कबाड़ को ठिकाने लगाने के लिए ट्रक में भरने का काम किया जा रहा है..

एक तरफ जिले में एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा प्रहार अभियान चलाकर अपराध को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है जिसका व्यापक असर भी शहर में दिख रहा है.. अपराधों में कमी और अपराधियों की धर पकड़ इस बात का सबूत है कि, एसएसपी के अभियान की वजह से शहर में क्राइम ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है,

बिलासपुर बीच शहर में पुलिस के नाक के नीचे फारुख नाम का कबाड़ी बड़े स्तर पर काम को खुलेआम अंजाम दे रहा है.. इतना ही नहीं गोदाम का गेट बंद कर कई टन लोहे के कबाड़ को ठिकाने लगाने में लगा हुआ है, कबाड़ी के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहले ट्रक को गोदाम के अंदर लगाकर उसे लोहे की कबाड़ से भरने का काम कर रहे है और पूरी तरह कबाड़ भर जाने के बाद उसे तिरपाल से ढककर रख दिए है, जैसे ही रात होगी उस ट्रक को ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया जाएगा.. इस तरह हजारों क्विंटल लोहे के कबाड़ को खुलेआम ट्रक में भरकर ठिकाने लगाने की हिमाकत करने वाले फारुख कबाड़ी पर करवाई न होना सवालिया निशान पैदा करता है..




