यहां खाना बनाने को नहीं मिल रहा सिलेंडर.. उधर मस्त सिलेंडर गैस से अवैध लोहा कटवा रहा इमरान कबाड़ी.. तारबाहर पुलिस के नाक के नीचे अवैध कबाड़ का खुला खेल..
शहर में अवैध कबाड़ का धंधा फल फूल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में आसानी से देखने को मिल रहा है..

बिलासपुर– शहर में अवैध कबाड़ का धंधा जमकर फल फूल रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में आसानी से देखने को मिल रहा है, जहां एमिगोस बार के पीछे इमरान (छोटा सलमान) कबाड़ी द्वारा गोदाम में बड़े स्तर पर हजारों क्विंटल लोहे को काटकर ट्रक में भरकर बाहर भेजा जा रहा है.. जानकारी के मुताबिक तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोटरी चौक के पास गोदाम बनाकर अवैध कबाड़ की अफरा तफरी की जा रही है.. गोदाम के अंदर बड़ी तादाद में कर्मचारियों द्वारा लोहे की कबाड़ को ठिकाने लगाने के लिए ट्रक में भरने का काम किया जा रहा है..

एक तरफ जिले में एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा प्रहार अभियान चलाकर अपराध को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है जिसका व्यापक असर भी शहर में दिख रहा है.. अपराधों में कमी और अपराधियों की धर पकड़ इस बात का सबूत है कि, एसएसपी के अभियान की वजह से शहर में क्राइम ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है..

बिलासपुर बीच शहर में पुलिस के नाक के नीचे इमरान नाम का कबाड़ी बड़े स्तर पर काम को खुलेआम अंजाम दे रहा है.. इतना ही नहीं गोदाम का गेट बंद कर कई टन लोहे के कबाड़ को ठिकाने लगाने में लगा हुआ है, कबाड़ी के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहले ट्रक को गोदाम के अंदर लगाकर उसे लोहे की कबाड़ से भरने का काम कर रहे है और पूरी तरह कबाड़ भर जाने के बाद उसे तिरपाल से ढककर रख दिए है, जैसे ही रात होगी उस ट्रक को ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया जाएगा.. इस तरह हजारों क्विंटल लोहे के कबाड़ को खुलेआम ट्रक में भरकर ठिकाने लगाने की हिमाकत करने वाले इमरान कबाड़ी पर करवाई न होना सवालिया निशान पैदा करता है..




