बिलासपुर

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में बदमाशों का आतंक, देर रात कार में की पत्थरबाजी.. सीसीटीवी में कैद हुए कार सवार.. पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल?..

शहर के तोरवा क्षेत्र में देर रात बदमाशों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है, अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर पत्थर से हमला कर तोड़फोड़ कर दी..

बिलासपुर– शहर के तोरवा क्षेत्र में देर रात बदमाशों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है, अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर पत्थर से हमला कर तोड़फोड़ कर दी, घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.. बताया जा रहा है कि बदमाश होंडा इमेज कार में सवार होकर पहुंचे थे और मौका देखकर समीर वासवानी नामक व्यक्ति की कार पर पत्थरबाजी कर दी, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की कार दिखाई दे रही है..

घटना छाबड़ा पैलेस के पीछे स्थित कॉलोनी की बताई जा रही है, पीड़ित द्वारा तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है और पुलिस की मुस्तैदी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!