स्वतंत्र अवाज विशेष

सीएमपीएफ फंड में हुए घोटाले को लेकर खदान मजदूर संघ की सीबीआई जांच की मांग.. सीएमपीएफ को लेकर आर-पार के मूड में खदान मजदूर संघ- के लक्ष्मा रेड्डी..

बिलासपुर– अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा सीएमपीएफ में हुए घोटाले की जांच मांग और कार्रवाई को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने के मूड में नज़र आ रहा है.. बेहतरीन अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की बैठक बिलासपुर में आयोजित किए गए इस दौरान मजदूर खदान के राष्ट्रीय प्रभारी बिलासपुर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में खदान प्रभारी मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई..
 इस दौरान सीएमपीएफ फंड में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोपियों को दंडित कर पैसा वसूलने और मजदूरों को न्याय दिलाने की नीति बनाई गई.. अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश भर में खदान मजदूर संघ द्वारा सीएमपीएफ फंड में जांच की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है, आगामी जनवरी माह में ठेका मजदूरों की समस्याओं और सीएमपीएफ घोटाले को लेकर मजदूरों को एकत्रित करने का काम किया जाएगा और सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा इसके बाद फरवरी माह में क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालय रांची और सीएमपीएफ मुख्यालय धनबाद के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा..
 अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि, अगर शासन प्रशासन इस पर ध्यान देकर कार्रवाई नहीं करता है तो सीएमपीएफ घोटाला और ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता का घेराव करने की तैयारी की गई है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!