बिलासपुर

एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत आज सकरी थाने में किया गया पौधारोपण.. एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी रहे मौजूद..

एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत आज सकरी थाने में  में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम में एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल द्वारा पौधारोपण किया गया..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सर द्वारा कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधारोपण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, पौधारोपण के बाद सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है.. एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल सर ने कहा कि पौधारोपण का कार्य सराहनीय है बारिश के दिनों में हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहे..

कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद कुसुम कोसले सकरी टीआई प्रदीप आर्य, थाना सकरी थाने का समस्त स्टाफ एवं स्वयं सिद्ध फाउंडेशन के सदस्य नवीन दुबे, हर्षप्रीत छाबड़ा, मोनिका तिवारी, अवनी वाशिंग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!