स्वतंत्र अवाज विशेष
लाला लाजपत राय नगर से भारतीय जनता पार्टी का धुआंधार जनसंपर्क अभियान.. बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार के पक्ष में मांगा वोट..
बिलासपुर– नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 31 लाला लाजपत राय नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार के पक्ष में बिलासपुर विधायक और भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान करते हुए रैली में शामिल हुए.. इस दौरान वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार के पक्ष में देखने को मिला.. बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के साथ वार्ड के अलग-अलग क्षेत्र में कुंतल ने भ्रमण करते हुए जान-जान से मुलाकात की और अटल विश्वास पात्र की जानकारी दी..
इस दौरान कुंतल ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर विकास के लिए रोड मैप तैयार करते हुए अटल विश्वास पत्र जारी किया गया है और उन्हें भरोसा है कि, बिलासपुर की जनता का भी उतना ही समर्थन पार्टी के नेताओं को मिल रहा है वार्ड की जनता पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रही है, बिलासपुर में सरकार बनाने के साथ ही केंद्र से लेकर शहर तक में ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी जिससे विकास भी तीन गुना होगा.. पार्षद पद के प्रत्याशी ताम्रकार ने कहा किवार्ड में मूलभूत समस्याओं के निराकरण से लेकर क्षेत्र को विकसित बनाकर स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप करने का कार्य बीजेपी द्वारा किया जाएगा..



