स्वतंत्र अवाज विशेष
स्मार्ट वॉर्ड की परिकल्पना को पूरा करेगा अटल विश्वास पत्र.. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो ने बनाया भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल.. लाला लाजपत राय नगर से कुंतल ताम्रकार की मजबूत दावेदारी..
बिलासपुर– नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 31 लाला लाजपत राय नगर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है, इतना ही नहीं बीते दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियो के पक्ष रोड शो कर माहौल बनाया.. मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान कुंतल ताम्रकार के पक्ष में जन समर्थन दिखा.. बता दे कि, अलग-अलग क्षेत्र में नुक्कड़ सभा का आयोजन भी प्रत्याशी द्वारा किया जा रहा है.. नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिलासपुर के विकास के लिए जारी किए गए विश्वास पात्र की जानकारी दे रही है,
सभा के दौरान उन्होंने कहा कि बिलासपुर को विकसित शहर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो रोड मैप तैयार किया है उसे चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा, इसके लिए जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है भारतीय जनता पार्टी की शहर सरकार अगर बिलासपुर में बनती है तो ट्रिपल इंजन की है सरकार विकास की रफ्तार को तिगुना करेगी.. भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा ही पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं और विकास को पहुंचाने के लिए होता है क्योंकि जब हर एक व्यक्ति तक विकास पहुंचता है तभी विकसित समाज की परिकल्पना पूरी हो सकती है..