स्वतंत्र अवाज विशेष
आबकारी टीम ने बिलासपुर में पकड़ी हरियाणा की शराब.. दो आरोपियों को विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार..
बिलासपुर आबकारी टीम ने दूसरे प्रदेश की शराब पर धरपकड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हरियाणा की शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.. मामले की जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी ने बताया कि, लंबे समय से दूसरे प्रदेशों की शराब को शहर में उपयोग करने और विक्रय करने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद आबकारी विभाग ने टीम बनाकर छापेमार कार्रवाई की, जिसके तहत आज महाराणा प्रताप चौक में मुखबिर की सूचना के बाद एक कर सवार को हिरासत में लिया गया आरोपी के पास से हरियाणा प्रदेश की शराब बरामद हुए वहीं आरोपी के निशानदेही पर वेयरहाउस रोड में एक स्कूटी सवारी युवा को रोक कर पूछताछ की गई जिसके पास से भी हरियाणा प्रदेश की शराब बरामद हुई.. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है दोनों आरोपियों के पास से कुल 12.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है.. वहीं आरोपी शंकर रजक और रुसल सिंह पर कार्रवाई करते हुए एक कर और स्कूटी जप्त किया गया है.. उपरोक्त कार्यवाही मे वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र जामड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक नवनीत पांडेय, श्रीकांत राठौर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, गौरव, प्रभुवन तथा वाहन चालक दीपक लिबर्टी, कृष्णा का विशेष योगदान रहा..



