सालों से परेशान वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत.. वॉर्ड क्रमांक 3 साईं नगर उस्लापुर में सड़क का भूमिपूजन.. पार्षद ने चुनाव के दौरान जो किया था वादा, उसे किया पूरा.. भूमिपूजन में विधायक धर्मजीत सिंह और पार्षद किरण टंडन रहीं उपस्थित..
वर्षों से जर्जर सड़क और धूल–कीचड़ की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं रहा..

बिलासपुर– नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 साई नगर में सोमवार को बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। वर्षों से जर्जर सड़क और धूल–कीचड़ की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं रहा। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे लोगों में कार्य शुरू होने से उत्साह का माहौल है..

“अब आसान होगा आवागमन-विधायक”
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने कहा— “वार्ड की आवश्यकताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। सड़क बन जाने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।” उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह सड़क निर्माण भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है..

पार्षद किरण टंडन के प्रयासों से मिली थी स्वीकृति
वार्ड की पार्षद किरण राजेंद्र टंडन ने बताया कि सड़क निर्माण वार्डवासियों की सबसे बड़ी और लंबे समय से लंबित मांग थी। उन्होंने कहा— “निवासियों की मांग को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। विधायक धर्मजीत सिंह और शासन के सहयोग से अब यह कार्य शुरू हो रहा है..”

बरसों की पीड़ा खत्म होगी— राजेंद्र टंडन..
पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन ने कहा कि बरसों से इस सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से नागरिकों की परेशानी अब दूर हो सकेगी और क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ेगा..
बड़ी संख्या में वार्डवासी रहे मौजूद..
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.. क्षेत्रवासियों ने विधायक और पार्षद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस कार्य से वार्ड में विकास की नई शुरुआत होगी..



