स्वतंत्र अवाज विशेष
गरीबों के राशन पर दुकानदार की डकैती.. खुलेआम बाजार में भंजा रहे गरीबों का राशन.. बिलासपुर में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति..
बिलासपुर– प्रदेश की गरीब जनता को सस्ते दरों पर राशन उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान से अनाज और शक्कर समेत अन्य सामग्री बीपीएल कार्डधारियों को उपलब्ध कराई जाती है लेकिन बीपीएल के नीचे जीवन बसर करने वाले गरीब जनता के हिस्से का चावल उन्हें बांटने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग ही राशन को बाजारों में भेज कर उनके पेट पर डाका डालने का काम कर रहे हैं..
बिलासपुर शहर के सरकंडा क्षेत्र के जबड़ापारा में स्थित शुभम प्रा.स. उपभोक्ता भंडार के विक्रेता द्वारा खुले हम गरीबों के चावल को दुकान से निकाल कर बाजार में भेजा जा रहा है..
चंद पैसों का लालच देकर दुकानदार द्वारा गरीब उपभोक्ताओं के राशन को हड़पने का काम इन दोनों शासकीय उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है और अधिक कीमत के साथ उन्हें बाजारों में खा पाया जा रहा है दुकानदार समेत बाजार में बैठने वाले गला व्यापारियों की मिली भगत में खुलकर शासन को चूना लगाते हुए गरीबों के हक में डाका डालने का काम दुकानदार कर रहे हैं जबकि शासन द्वारा सख्त निर्देश होने के बावजूद भी दुकानदार अपनी मर्जी चलने से बाज नहीं आ रहे हैं जबड़ापारा में स्थित शुभम प्रा.स. उपभोक्ता भंडार के विक्रेता द्वारा बीपीएल कार्ड धारी का चावल बाजार भेज कर मुनाफाखोरी किया जा रहा है दिनदहाड़े हजारों क्विंटल चावल इस तरह बाजार में खाने के पीछे किसकी सरपरस्ती है यह देखने वाली बात है और प्रशासन इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करता इस पर भी सवालिया निशान उठता है..



