राजनीति

तोमर बंधुओं की प्रॉपर्टी पर नगर निगम का चला बुलडोजर..  कार्रवाई को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान.. बुलडोजर तो चलेगा..

 

डेस्क-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तोमर बंधुओं के प्रॉपर्टी पर आज नगर निगम का बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा, जहां निर्माण पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उसे धाराशाई कर दिया.. वहीं कार्रवाई को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लिखा…. “बुलडोजर तो चलेगा”..

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में निगम की कार्रवाई का वीडियो और अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने लिखा कि, “विष्णु के सुशासन में अपराधियों पर कानून का बुलडोजर चलेगा”

हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं… तब माइक से अपराधियों और आताताईयों को बोलते थे,
आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है.. विष्णु के सुशासन में एक बात स्पष्ट है, कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो..

तोमर बंधु हों या जिहादी बंधु हों..
आतंक का फन फैलाओगे तो फन कुचलने का हुनर भी “सुशासन सरकार” को मालूम है..”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!