भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल में नई नियुक्तियां.. संस्कार सोनी बने मंडल महामंत्री..
भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़) द्वारा संगठन विस्तार के तहत युवा मोर्चा उत्तर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है

बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़) द्वारा संगठन विस्तार के तहत युवा मोर्चा उत्तर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है.. इस नियुक्ति सूची में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें संस्कार सोनी को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.. प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर जारी सूची के अनुसार बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत उत्तर मंडल में युवा मोर्चा की नई टीम का गठन किया गया है..
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में घोषित इस कार्यकारिणी में संस्कार सोनी को संगठन की रीढ़ माने जाने वाले मंडल महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पूर्व में किए गए कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.. संस्कार सोनी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में तेजी आएगी..



