स्वतंत्र अवाज विशेष
कार्यकाल के अंतिम दिन सड़क निर्माण के दौरान वार्ड पार्षद और पूर्व पार्षद के बीच विवाद.. भाजपा नेता ने नाली में फेंका नारियल..
बिलासपुर- नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाके में रोड निर्माण के दौरान बीजेपी के पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने वर्तमान कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई.. दरअसल नगर निगम में पार्षदों के कार्यकाल का आज अंतिम दिन था और इस दौरान वार्ड के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य पार्षद भरत कश्यप द्वारा कराया जा रहा था, इस दौरान पूर्व पार्षद और बीजेपी नेता रमेश जायसवाल मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे.. इस दौरान पार्षद भारत कश्यप ने रमेश जायसवाल पर मौके पर पूजा किए हुए नारियल को लूटकर नाली में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया..
मामला कस्तूरबा नगर के माँ शारदा मंदिर से कारगिल चौक तक बन रहे डामर रोड के कार्य को प्रारंभ करने से पहले वर्तमान कांग्रेस पार्षद भारत कश्यप द्वारा अगरबत्ती एवं नारियल (श्रीफल) के साथ पूजा प्रारंभ करने कस्तूरबा नगर के आम जानता तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने वर्तमान कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप के हाथ से नारियल एवं अगरबत्ती लूटकर नाले में फेंक दिया एवं ध्यान रखना की धमकी दी.. स्थानीय लोगों की माने तो यह पहला मामला नहीं है जब वार्ड में हो रहे विकास कार्य के दौरान रमेश जायसवाल ने हस्तक्षेप किया है, पूर्व में भी कांग्रेसी पार्षद भरत कश्यप और भाजपा नेता रमेश जायसवाल के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो चुकी है..
प्रवीण सिंह की रिपोर्ट..



