खबर का बड़ा असर.. स्वतंत्र आवाज़ की खबर लगते ही खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई.. सिरगिट्टी में सिलेंडर की अवैध जमाखोरी पकड़ाई..
छत्तीसगढ़ के सबसे भरोसेमंद वेब न्यूज चैनल स्वतंत्र आवाज़ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है..

छत्तीसगढ़ के सबसे भरोसेमंद वेब न्यूज चैनल स्वतंत्र आवाज़ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है, दोपहर में खबर प्रकाशित होते ही कुछ ही घंटों के भीतर खाद्य विभाग ने छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं..

सिरगिट्टी के बन्नाक चौक के पास, प्रायमरी स्कूल की बाउंड्री वाल से लगे दो शटर वाली दुकान (सुशील किराना के बगल में) अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारित किए जाने की सूचना पर खाद्य विभाग ने जांच की। कार्रवाई के दौरान दुकान बंद और लावारिस पाई गई, जिसके बाद पुलिस को बुलाकर गवाहों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया..

तलाशी के दौरान दुकान से 61 नग घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 5 घरेलू सिलेंडर भरे हुए पाए गए। कार्रवाई के बाद दुकान को फिर से नया ताला लगाकर सील कर दिया गया है..
स्वतंत्र आवाज़ द्वारा आज दोपहर पुख्ता प्रमाण के साथ खबर प्रकाशित की गई थी कि, सिरगिट्टी के बन्नाक चौक के पास स्थित ईशा किचन केयर के संचालक द्वारा सामने की शटर वाली दुकान में बड़ी मात्रा में घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडर जमा कर रखे गए हैं और तय कीमत से अधिक दाम पर बिक्री की जा रही है..
खबर के प्रकाशन के बाद ही खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया और टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों की बड़ी खेप जब्त की है..



