बोदरी में हॉटल शिवा इन में पुलिस की छापामार कार्रवाई.. सालों से संचालित हुक्का बार में पहुंची पुलिस, होटल का मैनेजर गिरफ्तार..

बिलासपुर– जिले के बोदरी क्षेत्र में स्थित हॉटल शिवा इन में पुलिस ने बीती रात छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को बंद कराया और 25 हुक्का पॉट बरामद किया है.. जानकारी के मुताबिक हॉटल शिवा इन में पिछले कई सालों से हुक्के का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा था, हॉटल की चौथी मंजिल में आयोजित होने वाले इस कारोबार को संचालित करने के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया गया था, विश्वसनीय सूत्रों की माने तो हॉटल में लगा लिफ्ट तीसरी मंजिल तक ही जाता था चौथी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना होता है.. आने जाने वालों पर निगरानी रखने के लिए बकायदा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी किया जाता था, बताया जाता है कि, पूर्व सरकार के दौरान हॉटल शिवा इन में अवैध रूप से बार का संचालन भी किया जाता था, जिसे लेकर कई बार शिकायतों का दौर भी चला.. हालांकि बीती रात हुई कार्रवाई में चकरभाठा पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता के कब्जे से 12 नग हुक्का पांट कोयला कोको जेल 06 पैकेट 12 नग स्टेड 12 नग चिलम 12 नग पाइप 12 नग कोल 1नग हिटर तीन नग प्लस्टिक डिब्बे में अलग – अलग सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं नगदी रकम 5,000 रुपये कुल जुमला 55,000 रुपये जप्त किया है..



