छत्तीसगढ़

रसोई गैस आपूर्ति की चर्चाओं के बीच जागा खाद्य विभाग, कार्रवाई शुरू… इधर धड़ल्ले से जारी कालाबाजारी.. सिलेंडर स्टोर कर ब्लैक मार्केटिंग, सिरगिट्टी में खुलेआम अवैध रिफिलिंग का खेल..

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पूरी दुनिया की नजरें कच्चे तेल और पेट्रोलियम आपूर्ति पर टिकी हुई हैं..

बिलासपुर– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पूरी दुनिया की नजरें कच्चे तेल और पेट्रोलियम आपूर्ति पर टिकी हुई हैं। हालात को देखते हुए देशभर में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत में भी घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.. हालांकि बिलासपुर में अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। लंबे समय बाद सक्रिय हुए खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है..

खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दो दिनों से छापेमारी करते हुए पहले दिन 70 से अधिक गैस सिलेंडर जप्त किए, वहीं दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही.. विभाग का कहना है कि अवैध रूप से गैस भरने और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..

लेकिन विभागीय कार्रवाई के बावजूद शहर में कालाबाजारी का खेल धड़ल्ले से जारी है,
औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी के बन्नाक चौक के पास स्थित “ईशा किचन केयर” नाम की दुकान पर लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और रिफिलिंग का काम किया जा रहा है..

चौक के पहले और बाद में दोनों ओर दुकान खोलकर ईशा किचन केयर के संचालक द्वारा झोपड़ीनुमा दुकान के सामने शटर वाली दुकान पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी कर विक्रय करने का कार्य किया जाता है.. लेकिन सालों से इस कालाबाजारी पर विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है, जरूरत के समय में भी ईशा किचन केयर के संचालक की कालाबाजारी बंद होने का नाम नहीं ले रही है..

जरूरत के समय में भी कालाबाजारी बंद न होना विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग इस मामले में सख्त कदम उठाता है या फिर कार्रवाई केवल दिखावे तक ही सीमित रहती है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!