छत्तीसगढ़

होली में बिलासपुरवासियों ने गटक ली 25,57,63,760 रुपए की शराब.. पिछले साल से ज्यादा हुई बिक्री..

होली के त्योहार में बिलासपुर में इस बार शराब की जमकर खपत हुई। शराब प्रेमियों ने होली के मौके पर खुलकर जाम छलकाए..

बिलासपुर– होली के त्योहार में बिलासपुर में इस बार शराब की जमकर खपत हुई.. शराब प्रेमियों ने होली के मौके पर खुलकर जाम छलकाए, आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च, 2 मार्च और 3 मार्च यानी तीन दिनों में ही बिलासपुर में 25 करोड़ 57 लाख 63 हजार 760 रुपये की शराब बिक गई..

होली के दौरान शराब का सेवन अब एक तरह से फैशन का रूप लेता जा रहा है, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इस वर्ष होली के मौके पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बिक्री कहीं ज्यादा रही, जबकि पिछले साल शराब की कीमतें अधिक थीं।

अगर मार्च महीने के शुरुआती 10 दिनों की बात करें तो इस वर्ष पिछले साल की तुलना में करीब 34 प्रतिशत ज्यादा शराब की बिक्री दर्ज की गई है.. रिपोर्ट के अनुसार 01 से 10 मार्च 2025 के बीच कुल 34 करोड़ 02 लाख 94 हजार 620 रुपये की शराब बिक्री हुई थी, जबकि इसी अवधि में 2026 में बिक्री बढ़कर 45 करोड़ 61 लाख 10 हजार 550 रुपये पहुंच गई..

श्रेणीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो..

देशी शराब की बिक्री में 11.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विदेशी शराब (स्पिरिट) की बिक्री में सबसे ज्यादा 61.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वहीं माल्ट (बीयर) की बिक्री में 41.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई..

आंकड़ों के मुताबिक 03 मार्च 2026 को सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई, जब एक ही दिन में करीब 12 करोड़ 55 लाख 78 हजार 330 रुपये की शराब बिक गई..

हालांकि कुछ दिनों में बिक्री में गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर मार्च के शुरुआती 10 दिनों में पिछले वर्ष की तुलना में शराब बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!