क्राइम

रिवर व्यू मारपीट कांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई.. चार आरोपी चढ़े हत्थे, दो नाबालिगों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई.. एसएसपी का सीधा संदेश, कानून का सम्मान करना होगा, समाज में अपराध के लिए नहीं है कोई जगह..

रिवर व्यू इलाके में युवकों के बीच हुई मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने केवल कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया..

बिलासपुर– शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और पेशेवर कार्रवाई का परिचय दिया है.. रिवर व्यू इलाके में युवकों के बीच हुई मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने केवल कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं..

मामला बीते दिन रिवर व्यू क्षेत्र का है, जहां कुछ युवक आपसी विवाद के चलते सड़क पर एक-दूसरे से उलझ गए थे, इस दौरान लाला रजक और संदीप कश्यप ने वहां मौजूद युवकों से गाली-गलौज की, जिसके बाद नागेश बंजारे और दो विधि से संघर्षरत बालकों के बीच झगड़ा हो गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली..

दोनों पक्षों पर कार्रवाई..

थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि, लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे और दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1265/25, धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.. वहीं सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक और संदीप कश्यप के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत अलग प्रकरण दर्ज किया गया..

पुलिस की संवेदनशील पहल..

पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि आपसी लड़ाई में लगे चोट से घायल युवकों को तुरंत उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, घटना में शामिल सभी युवकों के चोटिल पैरों का प्राथमिक उपचार कराया गया है, साथ ही, दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय स्थिति न बने..

थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हमने दोनों पक्षों पर निष्पक्ष कार्रवाई की है, वीडियो और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.. किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

डीएसपी की निगरानी में जांच..

घटना की जांच डीएसपी स्तर पर मॉनिटर की जा रही है, वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कहा है कि बिलासपुर पुलिस किसी भी अपराध को हल्के में नहीं लेती, और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जा रही है..

एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई के बाद शहर की जनता को साफ संदेश दिया है कि, कानून सबके लिए समान है और अपराध के लिए समाज में कोई जगह नहीं है, युवाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, कानून सबके लिए है कोई कानून से ऊपर नहीं है इसलिए कानून का सम्मान करते हुए उसका पालन किया जाए..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!