स्वतंत्र अवाज विशेष
15 साल बाद शुरु हुआ बोर, वॉर्डवासियों के खिले चेहरे.. पार्षद की कोशिश से पानी की समस्या हुई खत्म..
बिलासपुर- नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले वॉर्ड क्रमांक 21 गुरू घासीदास नगर के अन्तर्गत मिनी बस्ती के शिव मंदिर के पास का इलाका पिछले 15 साल से पानी की समस्या से जूझ रहा था, लेकिन अब उनकी समस्या वार्ड पार्षद की कोशिश के बाद खत्म हो गई है, दरअसल लंबे समय से वॉर्ड के इस इलाके में पेयजल की समस्या बनी हुई थीं, इसे लेकर वार्ड पार्षद सीमा घृतेष लंबे समय से कोशिश में लगी हुई थी, जिसके बाद पिछले दिनों बोर का कार्य शुरू किया गया और अब बोर खनन होने के बाद पानी की सप्लाई कीसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आयेंगी.. वॉर्ड पार्षद सीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनके कार्यकाल में अब तक वॉर्ड के अलग अलग जगहों पर 9 बोर खनन का काम किया गया है और सभी बोर से पानी की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में हो रही है, जबकि पिछले कार्यकाल में वार्ड पार्षद द्वारा जनहित के कार्य नहीं किए गए थे जिससे वॉर्ड वासियों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इस कार्यकाल में बड़े और बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है..



