स्वतंत्र अवाज विशेष
तेज रफ्तार कार का कहर, दो महिलाओं को रौंदने के बाद खड़ी कंटेनर से टकराई कार.. रामा मैग्नेटो मॉल के सामने हुआ भीषण हादसा..
बिलासपुर– शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया.. तेज रफ्तार कार सवार ने 2 महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी.. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरी महिला गंभीर से घायल है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, मृतक महिला का नाम अंजू टंडन बताया जा रहा है जो मुंगेली निवासी थी और बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी, जैसे ही सुबह वह काम में निकली हुई थी तो व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया..
महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार का एक्सीडेंट हुआ और वह सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई.. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है.. वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है.. हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है..



