स्वतंत्र अवाज विशेष

शारीरिक संबंध बनाने से मना करना पत्नी को पड़ा भारी.. पति ने उठाया खौफनाक कदम, फिर ख़ुद लेकर पहुंचा अस्पताल..

बिलासपुर की रतनपुर पुलिस ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने वाली पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.. बीते 10 फरवरी की रात्रि 11:30 बजे रूपचंद पटेल ने रतनपुर थाना पहुंचकर मर्ग कायम कराया कि, इसकी पत्नी सावनी बाई कोला-बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी थी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई हैं, रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में मर्ग कायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका का पीएम कराया गया था, जिसे डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करना बताए था इस पर थाना रतनपुर में धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर दिनांक 16.02.24 को दर्ज कर विवेचना में लिया गया.. इस दौरान विवेचना मृतिका के पति/सूचक रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी रूपचंद पटेल शराब के नषे में होने पर उसकी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने व मनमुटाव होने से पत्नी सावनी बाई की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया.. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र. आर. बलदेव राजपूत आर. अजय भारद्वाज, आशीष राठौर की विशेष भूमिका रही..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!