स्वतंत्र अवाज विशेष
जिला कोर्ट परिसर में वकीलों ने शैलेश पांडेय का किया फूल मालाओं से स्वागत.. कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे का सघन जनसंपर्क.. कहा- 15 साल बिलासपुर की जीवन रेखा को नष्ट करने का काम किया गया..
बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक शैलेश पांडे लगातार जनसंपर्क के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जनता से मिल रहे हैं आज शैलेश पांडे ने जिला कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया और वकीलों, कर्मचारी और आम जनता से मिलकर जनसंपर्क किया.. इस दौरान जिला कोर्ट परिसर में पहुंचते ही उन्होंने हनुमान मंदिर में पहुंचकर भगवान बजरंगबली के चरणों पर मत्था टेक जिसके बाद वकीलों ने फूल मालाओं के साथ शैलेश पांडे का स्वागत किया, कांग्रेस प्रत्याशी विधायक शैलेश पांडेय लगातार 5 साल से जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करते रहे हैं जिसका फायदा अब उन्हें जनसंपर्क अभियान के दौरान मिलता दिखाई दे रहा है..
मिडिया से बात करते हुए शैलेश पांडे ने कहा कि.. 15 साल जनता से झूठ बोलने वाले लोग आज फिर से घूम रहे हैं जो कहते थे कि अरपा नदी को लंदन की टेम्स नदी बनाएंगे, साबरमती बनाएंगे, लेकिन 15 साल लोगों को सीवरेज के गढ़ों में गिरने और उसकी धूल खाने के लिए बिलासपुर की जनता को मजबूर किया गया है.. विकास के नाम पर मुसीबत का अंबार देने का काम 15 साल में किया गया, लेकिन बीते 5 सालों से बिलासपुर का विकास एक बार फिर अपनी पटरी पर लौट रहा है, आत्मानंद स्कूल से लेकर अच्छी सड़कों का जाल बिछाने का काम सरकार द्वारा किया गया है आज बिलासपुर एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है जिसमें दिल्ली तक हवाई यात्रा की सुविधा आमजन को मिल रही है..
शैलेश पांडे ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 15 साल तक सिर्फ सेठ जी ने जनता से झूठ बोला है बिलासपुर की जीवन रेखा को बर्बाद करने का काम किया गया है लेकिन आप जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव के नतीजे में भी जनता अपना निर्णय दिखाएगी..



