स्वतंत्र अवाज विशेष

खबर के बाद खुली प्रशासन की नींद.. अब कलेक्ट्रेट परिसर में 2 व्हील चेयर.. आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांगों को व्हील चेयर के लिए नहीं पड़ेगा भटकना..

डेस्क- बिलासपुर कलेक्टर को अपनी फरियाद और अलग-अलग विभाग में काम के लिए पहुंचने वाले बुजुर्ग और दिव्यांगों को अब घसीट घसीट कर चला नहीं पड़ेगा, स्वतंत्र आवाज़ की खबर लगने के बाद प्रशासन नींद से जाग चुका है और अब कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले लोगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जा चुकी है,

दरअसल बीते दिन कलेक्टर कार्यालय में व्हीलचेयर की फरियाद को लेकर पहुंचे बुजुर्ग जगदीश सिंह को परिसर में व्हील चेयर व्यवस्था न होने की वजह से घसीट कर चलना पड़ रहा था, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा था और खबर की सुर्खियों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा था, जैसे ही दिव्यांग बुजुर्ग की तकलीफ खबरों के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंची, उसके बाद आज कलेक्टर परिसर में दो व्हील चेयर समाज कल्याण विभाग से लाकर परिसर में रखे गए ताकि दूर-दराज से आने वाले दिव्यांग और बुजुर्गों को अपनी फरियाद और कामों के लिए घसीट घसीट कर चलना ना पड़े..

प्रवीण सिंह की रिपोर्ट..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!