बिलासपुर पहुंचे सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश.. ATS फिटनेस सेंटर का निरीक्षण, RTO कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा..

बिलासपुर– प्रदेश के सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने मटयारी, सीपत रोड स्थित ATS फिटनेस सेंटर के निरीक्षण से की, जहां उन्होंने फिटनेस जांच प्रक्रिया और वाहनों की तकनीकी जांच में अपनाए जाने वाले मानकों का बारीकी से अवलोकन किया..

इसके बाद सचिव एवं परिवहन आयुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) बिलासपुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, फाइलों के निपटारे की गति, ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति और जनता को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया..
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता के कार्य में अनावश्यक देरी न हो और सभी सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने फिटनेस, लाइसेंस और पंजीयन संबंधी प्रक्रियाओं में तकनीकी सुधार और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की.. दौरे के दौरान परिवहन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे..



