कांग्रेस

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. जिला अध्यक्षों समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज..

मामला नेहरू चौक में हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेसियों द्वारा कथित रूप से मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है..

बिलासपुर– कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है, आजी पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है, मामला नेहरू चौक में हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेसियों द्वारा कथित रूप से मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है..

कल कांग्रेस के घेराव के बाद आज भारतीय जनता पार्टी, भाजयुमो ने बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने में घेराव किया.. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी, शादाब खान सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत अपराध दर्ज किया है.. बता दें कि, कांग्रेस का यह प्रदर्शन सड़कों की बदहाली, बिजली बिलों, धान खरीदी सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर किया गया था.. कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेहरू चौक पहुंचे थे, जहां उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई थी..

भाजयुमो का कहना है कि, विरोध जताना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार अस्वीकार्य है, संगठन ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.. एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल और भी गरमा गया है, और दोनों वो दलों के नेताओं की ओर से बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!