खबर का असर.. रोड पर ठेला लगाकर अहाता चलाने वाले संचालक के खिलाफ सख्त हुई आबकारी विभाग.. रोड पर लगने वाले अहाता को कराया व्यवस्थित..

बिलासपुर– जिले में एक बार फिर स्वतंत्र आवाज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है जहां सड़क पर अव्यवस्थित और रोड किनारे ठेला में लगे अहाता को हटाकर व्यवस्थित किया गया है, दरअसल पिछले कई महीनों से चिंगराजपारा देशी शराब दुकान के सामने रोड पर ठेला लगाकर देशी अहाता का संचालन किया जा रहा था जिसकी वजह से आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इतना ही नहीं रोड पर बैठकर शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले अहाता द्वारा नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी जिसके बाद स्थानीय जनता द्वारा अहाता का विरोध भी किया जा रहा था..

मामले में बीते दिन स्वतंत्र आवाज़ द्वारा जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाई गई थी जिस पर आबकारी विभाग के अधिकारी नवनीत तिवारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर निरीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद विभाग के निरीक्षकों ने मौके पर पहुंचकर अहाता संचालक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए इतना ही नहीं सड़क पर बैठकर शराब पीने वालों को हटाने की बात कही.. इसे लेकर अहाता संचालक द्वारा शराब दुकान से ठेले को हटा दिया गया है वहीं अहाते में बैठकर पीने की व्यवस्था भी बनाई गई है..




