स्वतंत्र अवाज विशेष
समाज सेविका पायल लाठ भाजपा में हुई शामिल.. उप मुख्यमंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता..
बिलासपुर वह पूरे प्रदेश में सेवा कार्य के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली समाज सेविका और पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर पायल लाठ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है.. सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली पायल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सामने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, बेल्थरा विधायक सुशांत सिंह मौजूद रहे.. इस दौरान पायल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार गरीब किसानों और आमजन के विकास के लिए कार्य करती रही है प्रधानमंत्री मोदी देश को सर्वोपरि मानकर दिन-रात भारत मां की सेवा में लगे हुए हैं और इसी से प्रभावित होकर वो भाजपा में शामिल हुई है, लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय पायल जरूरतमंदों और समाज के पिछड़ों के लिए सामने आकर कार्य करती रही है और अब भाजपा में शामिल होने के बाद वे पूरी ताकत के साथ सामाजिक सेवा में अपना योगदान दे सकेंगी..



