स्वतंत्र अवाज विशेष
शक्ति एप में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का रिकॉर्ड बनाने वाला कांग्रेस नेता हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल.. भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के सामने पिनाल ने थामा बीजेपी का दामन..
बिलासपुर– विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस नेता पिनाल उपेजा ने हजार कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया.. भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के सामने आज लखीराम ऑडिटोरियम में लंबे समय तक कांग्रेस में काम करने वाले और शक्ति एप में कार्यकर्ता जोड़ने का रिकॉर्ड कायम करने वाले कांग्रेस नेता पिनाल ऊपेजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, केंद्र कि मोदी सरकार के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है.. पिछले कई सालों से लगातार कांग्रेस के लिए काम करने के बाद भी पार्टी में कोई पूछ फर्क नहीं हो रही थी इतना ही नहीं पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कुछ नहीं किया युवाओं को निराश करने के अलावा कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया है इसलिए आज बिलासपुर विधानसभा के हजार कार्यकर्ता उनके साथ भाजपा का दामन थाम रहे हैं.. वहीं दूसरी ओर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार देश का मान अपमान बढ़ा रहा.. पिनाल ने कहा कि, देश के विकास और भारत के नागरिकों के लिए जो काम मोदी सरकार कर रही है आज तक किसी ने नहीं किया है इसलिए देश भावना से प्रेरित होकर आज कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है..