अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बिलासपुर मुख्यालय में फहराया तिरंगा..
देश आज आजादी का 77वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है.. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय बिलासपुर मे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर ने आज ध्वजा रोहण किया, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक बिलासपुर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने तिरंगा फहराया.. इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी देते हुए देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की.. एकता अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि असंख्य शहीदों के बलिदान से सिंचित स्वतंत्रता को हमें संजोकर रखना है और एकता अखंडता का संदेश पूरी दुनिया में प्रसारित करना है ध्वजा रोहण कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव नगर निगम महापौर रामशरण यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय सीनियर एडवोकेट मुरलीधर शर्मा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर आशीष दुबे महेंद्र चंद्राकर समेत बैक के सेवा निवृत्त आधिकारी अपेक्स बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों मौजूद रहे..



