अब हितग्राही 31 जुलाई तक ले सकेंगे चावल.. एक मुश्त चावल वितरण की समय सीमा को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया..
बिलासपुर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने दी समय सीमा बढ़ाए जाने की जानकारी..

बिलासपुर– गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले और सामान्य लोगों के लिए सरकार द्वारा सस्ती कीमतों पर चावल और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है.. वहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चावल त्यौहार मनाया जा रहा है जिसके तहत 3 माह (जून, जुलाई, अगस्त) का एकमुश्त चावल हितग्राहियों को दिया जा रहा है, ऐसे में लगातार बढ़ती भीड़ और सिस्टम में आती परेशानियों के चलते एक माह बीत जाने के बाद भी राशन वितरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है, इस पर ध्यान देते हुए शासन ने चावल वितरण की तिथि को बढ़ाते हुए 31 जुलाई तक कर दिया है.. वहीं बिलासपुर में 5 लाख से अधिक कार्डधारी तीन माह का एक मुफ्त राशन लेने के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं जिसमें बीपीएल और एपीएल राशनकार्ड हितग्राही शामिल है, उन्हें अब 31 जुलाई तक उन्हें राशन मिल सकेगा.. मामले की जानकारी देते हुए खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि, जिले में चावल वितरण का कार्य 81 प्रतिशत पूरा हो चुका है, और आने वाले दिनों में राशन वितरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा वहीं चावल वितरण में हुई लेट लतीफी पर उन्होंने कहा कि, पुराने मशीन को चेंज करने और ओटीपी के जरिए कार्डधारी को राशन देने की वजह से वितरण में दर हुई है लेकिन आगामी 10 दिनों में वितरण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है..




