कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन.. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और देवेन्द्र यादव हुए शामिल, एनएसयूआई ने काटा केक.. समाज में शिक्षा की अलख जगाने दिखाई फिल्म “फुले”..

बिलासपुर– जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर और एनएसयूआई ने मिलकर 19 जून को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने कांग्रेस कमेटी के सदस्य, एनएसयूआई के सदस्य और शहर के पत्रकारों के साथ मिलकर समाज में महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा की अलख जगाकर क्रांति लाने वाले ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले देखी.. फिल्म देखने के छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और देवेन्द्र यादव भी बिलासपुर पहुंचे.. इस दौरान सभी ने मिलकर राहुल गांधी के जन्मदिन का केक काटा..

फिल्म देखने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, फिल्म में शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया गया है, यह सच्चाई कि, आज भी समाज में महिलाओं को शिक्षित करने और कई जगहों पर छुआछूत खत्म करने की आवश्यकता है.. और यह सभी के प्रयास से संभव हो सकता है.. वहीं सरकार के कामकाज को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता ही सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान उठा रहे है, सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है.. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, प्रदेश महासचिव विकास सिंह, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष लोकेश नायक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य मौजूद रहे..



