Uncategorized

मोदी ने बढ़ाया देश का मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.. बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल के ग्राम रोहराकला में आयोजित आमसभा को सम्बोधित किये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे विश्वास के साथ इस बात को कहा कि.. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी सीटों पर अनुकूल स्थिति है और भाजपा अपनी विजय दर्ज करेगी.. बिलसपुर जिले के बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा के मंत्रीगण एवं विधायकगण एवं बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू साहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया.. मुख्यमंत्री विष्णु देव  ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा वातावरण है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट हम जीतेंगे.. कांग्रेस हार रही है वही बौखलाई हुई है इसलिए उल्टे सीधे बयान बयाजी कर रहे हैं आने वाले दिनों में उन्हें जनता जरुर बताएगी।उन्होंने कहा कि आज मोदी जी दुनिया में जहाँ भी जाते हैं, लोग मोदी-मोदी का करना शुरू कर देते हैं। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं.. मोदी जी की माता का निधन होने के बाद उन्होंने सुबह दाह संस्कार किया और शाम में देशसेवा के काम में जुट गए। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। सीएम साय ने कहा दुनिया के र्वाधिक लोकप्रिय नेता पर अभद्र टिप्पणी करने का कांग्रेसियों को कोई हक नहीं है..
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मोदी जी ने गरीबों को आवास, गैस-सिलेंडर, जनधन बैंक खाता और शौचालय देने का काम किया। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। भगवान राम छत्तीसगढ़ के के भांचा हैं, कई सौ वर्षों तक प्रभु श्रीराम टेंट में थे हमारे भांचा राम, अब भव्य मंदिर में स्थापित हो गए हैं। मोदी जी ने ये काम किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोक्रपिय नेता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जिन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में समूचे भारत का मान बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ..
मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ मची है। रोज हजार से ज्यादा कांग्रेसी पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का बिल्कुल भी सम्मान नहीं हैं, वहां परिवारवाद है, भ्रष्टाचार है, कांग्रेसियों की दुर्गति हो गई है और आगे भी उसकी दुर्गति तय है..
 साय सरकार सुशासन सरकार है :  कौशिक
धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने कुछ दिन ही उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी.. 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया, पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री कौशिक ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया..
बिल्हा विधायक कौशिक ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है.. इस अवसर पर अमर अग्रवाल, पुन्नु लाल मोहले, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, धरमजीत सिंह, डॉ सिया राम साहू, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, हर्षिता पांडेय,  रामदेव कुमावात, शैलेश पाठक, मंडल अध्यक्ष सहित जिला बिलासपुर व मुंगेली के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं ग्रामीण ज़न बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!