Uncategorized
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पहुंची जयरामनगर.. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की सीमा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत..
बिलासपुर– महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का आज मसतूरी विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया, जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण सीमा घृतेश के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत ने प्रगति बाजपेई,अनुष्का श्रीवास्तव, कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को भारी मतों से विजई बनाने के लिए आम सभा को संबोधित किया..
अलका लांबा ने मोदी सरकार को जमकर कोसा, उन्होंने कहा है कि, नारी न्याय महालक्ष्मी योजना को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता ही घर-घर पहुंचा सकती हैं और इस योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को ₹100000 सालाना दिया जाएगा, पांच न्याय तथा 25 गारंटी को घर-घर पहुंचने की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिलाएं को दी, अलका लांबा ने महिलायो के बारे मे बेरोजगारी के महंगाई के बारे में नारी न्याय महालक्ष्मी योजना के बारे मे,संविधान को बचाना है, तो कांग्रेस को लाना है, अलका लांबा ने कहा है कि, भाजपा के लोग झूठ बोल रहे हैं.. कांग्रेस पर देश की संपत्ति बेचने तथा महिलाओं के मंगलसूत्र बेचने का आरोप लगा रहे हैं.. भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है दस साल में बेरोजगारी कि दर इतनी बढ़ गई है कि युवा परेशान है, महिलाएं परेशान हैं। पूरा देश कर्ज में डूब गया है.. मोदी ने कहा था कि, हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है। इसलिए अब देश में परेशान जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। दूसरे चरण के चुनाव में कई राज्यों में भाजपा का पत्ता साफ हो गया है छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अधिकांश सेट यहां से जीतेगी..
अलका लांबा ने बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए घर-घर महिलाओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है। सभा में मस्तूरी विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण सीमा घृतेश ,प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी , प्रदेश सचिव सीमा पांडे , अनिता लवहारते ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस किरण यादव जी,जिला उपाध्यक्ष सुकृत खूंटे , करुणा आरती ठाकुर,फरीदा बेगम, बिंदु जेयशी ,नीरा देवी ,जमुना बंजारा,भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि मसतूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को हमेशा हार का सामना करना पड़ा है । यहां की जनता हमेशा कांग्रेस को ही आशीर्वाद देते आ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को यहां से 7000 वोटो की बढ़त मिली थी, और इस बार मंत्री विधानसभा से 25000 से अधिक वोटो से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा ने की है..