स्वतंत्र अवाज विशेष

बिलासपुर, बेमेतरा समेत 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी.. सुबह से मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में ओलावृष्टि..

डेस्क- वेस्टर्न डिस्टर्बेस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई वहीं कोंडागांव इलाके में ओलावृष्टि भी देखने को मिली.. इसके साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.. जिसका असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है.. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.. मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं.. 2 दिन बाद पारा 2 डिग्री तक गिर सकता है.. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, वेस्टर्न डिस्टर्बेस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई.. कोंडागांव में आंधी – बारिश के साथ ओले भी गिरे, कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं, सड़कों पर पानी भर गया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!