अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर बिलासपुरराष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ के शीर्ष कांग्रेस नेताओं के दिल्ली कूच के बाद लगने लगे कयास.. प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हो सकता है फैसला.. इधर मंत्री कवासी लखमा ने दिया गया बयान बड़ा बयान..
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री समेत के बड़े नेताओं के दिल्ली कूच के बाद अब कई तरह के का कयास राजनितिक गलियारों में लगाए जा रहे हैं.. वही सबसे बड़ा कयास प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लगाया जा रहा है.. स्वतंत्र आवाज़ को मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो चुका है.. छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं के दिल्ली पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर मंत्रणा के कयास लगाए जा रहे हैं..
बस्तर सांसद दीपक बैज के दिल्ली रवाना होने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गुफ्तगू शुरू हो चुकी है.. इसके साथ ही प्रदेश के आबकारी मंत्री कावासी लखमा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि.. प्रदेश का अध्यक्ष कोई भी हो लेकिन 2023 विधानसभा का चुनाव कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ेगी.. भूपेश बघेल एक सर्वमान्य नेता है और आगामी विधानसभा चुनाव में वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मुख्य चेहरा रहने वाले हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई भी नेता कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है..