विकसित भारत के लिए जरूरी है मोदी जी की सरकार- कौशिक.. लोकसभा चुनाव अंतर्गत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा के विभिन्न गावों में किया जनसंम्पर्क..
बिलासपुर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तिफरा सिरगिट्टि, सिलपहरी व पोडी स, बोदरी मंडल के ग्राम सरवानी, पीरैया, कनेरी तथा बिल्हा मंडल के ग्राम पासिद मंगला पा, बेल्टूकरी, अमलडीहा में बिलासपुर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री तोखन साहू जी के समर्थन में विशाल रैली व नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क कर क्षेत्र और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को 400 सीटों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से मतदान की अपील करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर बात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की कार्यकाल की उपलब्धियों से ही आज भारत देश सुशासन और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हुआ है। राष्ट्रसेवक मोदी जी ने अपने 10 वर्षो के बेदाग कार्यकाल में सुशासन और विकास की कल्पना को साकार करते हुए जनहित की योजनाओ को पूरा किया है और पूरे देश प्रदेश में विकास कार्यो का इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी जी की दी हुई गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया है।
श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने किये गए वायदों को 100 दिन के बहुत समय मे पूरा करके सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है और भाजपा की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित वर्गों के विकास के लिए समर्पित और संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्र स्तर पर किये जाने वाले कार्यो को चुनाव जीतने का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि हमारा संकल्प हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा को दिलाना है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहियों सहित नागरिको से सतत जनसम्पर्क हमारा दायित्व पहले भी रहा है।
धरम लाल कौशिक ने कहा कि, कहा कि लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू की विजय अभियान के सभी सारथी साथ है आप सभी के सामंजस्य और एकजुटता से हम चुनाव में ऐतहासिक विजय हासिल करेंगे ये आप सभी का उत्साह और मोदी जी की सुशासन वाली सरकार की गारंटी बता रही है। उन्होने कहा कि देश की एकता अखंडता और अस्मिता के लिए मोदी जी से बेहतर विकल्प कोई नही है इस बात को देश की जनता जानती है.. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ देवेन्द्र कौशिक जी, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन आदि संग मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व ग्राम के स्वजन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे..