स्वतंत्र अवाज विशेष

शुष्क दिवस के दौरान थाना लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही.. दो अलग अलग मामलो में 56 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त..

रायगढ़– संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आज दिनांक 7.9.2023 को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है.. शुष्क दिवस के दौरान थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री परिवहन के रोक हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़ से निर्देश प्राप्त हुई थी, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धर्मजयगढ़ के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर दिनांक 07.09.2023 को अवैध शराब धर पकड़ हेतु टीम रवाना किया गया था इस दौरान आरोपी मुकेश सिदार को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब प्लास्टिक की जरकिन में एक बास के डंडा में दोनों तरफ फंसा कर व हाथ में रख जिसमे 48 लीटर शराब भरी कीमती 4800 को कोडकेल बागीचापारा से पैदल परिवहन करते एवं भोग सिंह डेल्की को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब एक प्लास्टिक जेरिकिन जिसमे 08 लीटर शराब को आरोपी के आंगन से पकड़ा गया.. थाना लैलूंगा में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया.. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सऊनि कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक जय चंद्रा,  राजू तिग्गा विनोद भगत सुमित अक्का की विशेष भूमिका रही..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!