स्वतंत्र अवाज विशेष

परिवर्तन यात्रा का केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री तोखन ने संभाला मोर्चा, मनोज और रवि किशन 25 को चतरा में कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगे उत्साह..

डेस्क- भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के मौके पर 25 सितंबर को चतरा में नई दिल्ली नॉर्थ ईस्ट के सांसद मनोज तिवारी एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे, उक्त कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर झारखंड के चतरा जिले के प्रभारी एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने तैयारी को लेकर कोर कमेटी की बैठक लिये.. परिवर्तन यात्रा में 25 सितंबर को चतरा में भाजपा के दो फिल्म स्टार सह सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन शामिल होंगें..  साहू ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता तैयारी में जुड़ गए हैं.. इस बार झारखंड राज्य में सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है, राज्य के मूलवासी हेमंत सरकार के कार्यशैली से उब गए हैं। झारखंड में हर तरफ भ्रष्टाचार का आलम बना हुआ है बेरोजगारों की संख्या दिनो – दिन बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखकर केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी.. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री बंशी यादव,जिला प्रभारी मुकेश निरमन सिन्हा, मानिका विधानसभा प्रभारी प्रेम सिंह, लातेहार विधानसभा प्रभारी अविनाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, मानिका के पुर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, लातेहार के पुर्व विधायक प्रकाश राम,जिला परिषद् अध्यक्ष पुनम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पाठक, महिला नेत्री कल्याण पाण्डेय, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष छोटु राजा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता समर्पित होकर जुटे हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!