स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर नगर निगम में भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष तो संतोषी रामा बघेल बनीं उप नेता प्रतिपक्ष..
बिलासपुर नगर पालिका निगम के लिए कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है, इसमें वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद भारत कश्यप को नेता प्रतिपक्ष तो वहीं वार्ड क्रमांक 25 की पार्षद संतोषी राम बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.. नगर निगम चुनाव के 2 महीने बाद कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा की है, बता दे की नगर निगम चुनाव में इस बार 70 वार्डों में केवल 18 वोटो से कांग्रेस पार्टी के पार्षद जीत कर आए हैं वहीं 49 भारतीय जनता पार्टी के तो तीन निर्दलीय पार्षद हैं, चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सभापति और एमआईसी का गठन तो कर दिया तो वहीं चुनाव परिणाम आने के 2 महीने बाद तक कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं किया था इसी दौरान 15 अप्रैल को हुए सामान्य सभा में भी कांग्रेस बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन में पहुंची थी, जानकारों की माने तो वरिष्ठता के आधार पर कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष चुनने की जद्दोजहद चल रही थी, वहीं कांग्रेस के सीनियर पार्षद शहजादी कुरैशी और भारत कश्यप दोनों ही नेताओं का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए सामने आ रहा था लेकिन आखिरकार भारत कश्यप को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है वहीं उपनेता प्रतिपक्ष संतोषी राम बघेल रहेगी..