जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बसों की जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन.. 18 जनवरी को स्कूल बसों की अनिवार्य जांच..

बिलासपुर– राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत बिलासपुर जिले में संचालित सभी स्कूल बसों और उनके चालकों-परिचालकों की अनिवार्य मैकेनिकल जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा..इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.. जारी आदेश के अनुसार 18 जनवरी 2026 (रविवार) को जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बसों की जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा..
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि, इससे पूर्व निर्धारित तिथि पर कई शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसें स्थानीय पुलिस ग्राउंड में मैकेनिकल जांच के लिए प्रस्तुत नहीं की गई थीं, इस पर लगभग 60 स्कूल प्रबंधकों/प्राचार्यों को पत्र जारी कर बसों को निर्धारित स्थल पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं..
सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी बसों को टैक्स, फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड गवर्नर प्रमाण पत्र, जीपीएस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित बस चालक, परिचालक और वाहन प्रभारी के साथ प्रस्तुत करें..
सभी स्कूल बसों को इंडोर स्टेडियम, स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर सुबह 8:00 बजे 18 जनवरी 2026 (रविवार) को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा.. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित तिथि को स्कूल बसें जांच हेतु प्रस्तुत नहीं की जाती हैं और उनका संचालन पाया जाता है, तो माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.. इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन/संस्था की होगी..



