स्वतंत्र अवाज विशेष
बस्तर में माओवादियों का सुरक्षाबलो पर हमला.. हमले में बख्तरबंद वाहन पर माओवादियों ने किया विस्फोट.. हमले वाहन के ड्राइवर सहित 11 जवान हुए शहीद..
काफी लंबी खामोशी के बाद नक्सल संगठन ने बस्तर में एक बड़ा नक्सली हमला कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है.. स्वतंत्र आवाज को मिली जानकारी के मुताबिक बारिश में फंसे जवानों को लेने गए सुरक्षाबलो घात लगाकर ये हमला नक्सलियों ने किया है.. बताया जा रहा है साउथ बस्तर के दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र के अरनपुर क्षेत्र में माओवादियों के कैडर की मौजूदगी की जानकारी सुरक्षाबलो को मिली थी.. उसी सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल रवाना किया गया था.. जब सुरक्षाबल सर्चिंग करके लौट रहे थे उस दौरान माओवादियों के द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया.. बताया जा रहा है आईईडी विस्फोट में बख्तरबंद वाहन के चपेट में आने से 10 डीआरजी के जवानों सहित 1 ड्राइवर शहीद हो गए है.. जैसे ही इस घटना की सूचना दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा अतिरिक्त फोर्स को मौके के लिए रवाना कर दिया है.. घटना की विस्तृत जानकारी के लिए स्वत्रंत आवाज टीम के साथ बने रहिए..
स्वतंत्र आवाज टीम दंतेवाड़ा



