स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर में की गई विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक.. संयुक्त संचालक, संचालनालय पहुंचे बिलासपुर..
बिलासपुर– डॉक्टर बी पी सतनामी, संयुक्त संचालक, संचालनालय नवा रायपुर के द्वारा संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यालय बिलासपुर में अतिरिक्त उप संचालक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों की बैठक ली गई.. बैठक में डॉ सतनामी के द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में डेयरी विकास, पशु संगणना, एफएमडी टीकाकरण सहित विभागीय योजनाओं की विकासखंडवार समीक्षा की गई.. उपस्थित अधिकारियों को उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी विभाग की योजनाओं में सुनिश्चित किया जाए, साथ ही सभी योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में किया जावे एवं आगामी बैठक में सभी अधिकारी अपनी संस्था की संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में आना सुनिश्चित करेंl बैठक के उपरांत डॉ सतनामी के द्वारा गोकुल नगर जाकर सीता यादव प्रमोद गुप्ता सहित अन्य डेरी का अवलोकन किया गया.. पशु चिकित्सालय गोकुल नगर तथा उसके परिसर में संचालित निधि जीवाश्रय केंद्र तथा एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम का भी अवलोकन कर जानकारी ली गई.. उनके द्वारा पशु चिकित्सालय गोकुल नगर परिसर में नीम के पौधे का पौधारोपण भी किया गया..