स्वतंत्र अवाज विशेष
मजबूत इरादे लेकर मैदान उतरी है आम आदमी पार्टी.. चुनाव के बाद बिलासपुर की जनता को मिलेगा न्याय- खगेश चंद्राकर.. जनसंपर्क अभियान के दौरान महापौर प्रत्याशी ने लगाई हुंकार..
बिलासपुर– नगर निगम महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खगेश चंद्राकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे हुए हैं और अपनी टीम के साथ पूरे नगर निगम क्षेत्र का दौरा कर जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं, इस दौरान वह वार्ड क्रमांक 50 में जनता से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा बिलासपुर विकास के लिए जारी किए गए गारंटी कार्ड की जानकारी देते हुए जनता का आशीर्वाद मांगा इस दौरान खगेश चंद्राकर ने जनता से कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी का शासन पहले बिलासपुर नगर निगम में रहा है लेकिन विकास के नाम पर दोनों पार्टियों ने सिर्फ ठगने का काम किया है लेकिन आम आदमी पार्टी अपने मजबूत इरादे लेकर नगर निगम चुनाव में उतरे हुई है और जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार नगर निगम में बैठेगी बिलासपुर विकास के लिए तैयार रोड मैप के हिसाब से काम किया जाएगा.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा धनबल का प्रयोग चुनाव को जीती है फिर जनता को 5 साल तक भटकाने का काम करती है लेकिन आम आदमी पार्टी अपना मजबूत इरादे लेकर मैदान में उतरी हुई है और जनता के विकास को उसकी बातें सुनकर करने का काम पार्टी द्वारा किया जाता है..
मीडिया को जानकारी देते हुए खगेश चंद्राकर ने कहा कि, पूरा नगर निगम क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान पूरा हो चुका है और जनता का भरपूर समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है उन्हें उम्मीद है कि जनता ने जिस तरह अपना आशीर्वाद उन्हें दिया है इस तरह वोट भी मिलेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार बिलासपुर नगर निगम में बैठेगी जिसके बाद बिलासपुर की जनता का विकास स्मार्ट तरीके के रूप में किया जाएगा..