बिलासपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में करेंगे राष्ट्रगान- डिप्टी सीएम अरुण साव..
डिप्टी सीएम साव फिर बनवा रहे हैं विश्व रिकॉर्ड, स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में 1500 बच्चों के साथ करेंगे वंदे मातरम् गान..

बिलासपुर– उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है, छत्तीसगढ़ में अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, कई स्थानों में स्वदेशी दौड़ का आयोजन होगा, उन्होंने कहा कि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा..
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कल 12 जनवरी को उनके नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे विश्व रिकॉर्ड बनाने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में इकट्ठे होंगे और वंदे मातरम् का गान करेंगे.. एक साथ 1500 स्कूली बच्चे नशा ना करने की शपथ लेंगे.. साथ ही कंपनी गार्डन, बिलासपुर में विवेकानंद जी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5500 स्क्वायर फीट से बड़ी आकर्षक और विशाल रंगोली से भी स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया जा रहा है..
राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार बिलासपुर देश भर में आकर्षण का केंद्र रहने वाला है, ये बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है..
1) डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर हम विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, 1500 किशोरों को स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में तैयार कर सामूहिक नशा मुक्ति का शपथ दिलाया जाएगा और वंदे मातरम् का गान किया जाएगा.. (वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणित करने वाली टीम आज शाम बिलासपुर पहुंच रही है)
2) उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वामी विवेकानंद की रंगोली बनवाने कहा है। स्थानीय कलाकारों के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली – 75 x 75 (5625 स्क्वायर फीट) बन रही है। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है..
3) अरुण साव ने बताया कंपनी गार्डन बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद की प्रदर्शनी लगाई जा रही है..



